Headlines

बसवराज बोम्मई होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

बेंगलुरु: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई होंगे। इसका फैसला भाजपा विधायकों की मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। बेंगलुरु के एक निजी होटल में हुई बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी- भी शामिल थे।

विधायक दल की बैठक से पहले पर्यवेक्षकों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इससे पहले दिन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरूण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील के साथ येदियुरप्पा से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *