Headlines

समाचार जगत के संस्थापक संपादक राजेंद्र गोधा का निधन

जयपुर: समाचार जगत के संस्थापक संपादक राजेंद्र गोधा का शनिवार को निधन हो गया। आज उन्होंने शनिवार को सवेरे दुर्लभजी अस्पताल में ली अंतिम सांस ली। वे पिछले डेढ़ माह से दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया।

सीएम गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा किप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और समाचार जगत के सम्पादक राजेंद्र गोधा के निधन की खबर दुखद है। काफी दिनों से वे अस्पताल में एडमिट थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं परिवार के सम्पर्क में था, दो दिन पहले ही उनके पुत्र से स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों तथा स्व. श्री गोधा के मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

गोधा के निधन पर जनसंपर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी शोक व्यक्त किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *