Headlines

जयपुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

IMG 20220116 WA0015 e1642338113566

जयपुर: जयपुर के सांगानेर रामपुरा फाटक के पास कल्याण रेजीडेंसी के पास स्थित दौलत क्रिएशन व पूजा क्रिएशन कुर्ती मैन्युफैक्चरिंग में आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। कंपनी के मालिक दौलत कुमावत ने बताया कि रविवार सुबह 6:15 बजे मेरे पास पड़ोसी का फोन आया कि आपकी फैक्ट्री में आग लग गई। मैने तुरंत मेरे पार्टनर दिनेश खत्री को सूचना दी। हम दोनों जब फैक्ट्री पहुंचे तब तक आग लगी हुई थी। हमनें तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर दो फायर ब्रिगेड व कुछ पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। जब तक आग पर काबू पाते तब तक काफी सामान जल चुका था।

कंपनी के मालिक दौलत कुमावत और दिनेश खत्री ने बताया कि फैक्ट्री में लगभग 85 लाख रुपए का कच्चा व तैयार माल था। दिनेश खत्री ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है इलाके में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और फैक्ट्री के आसपास लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करके आग बुझाने की गाड़ियों से आग बुझाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *