Headlines

एडवोकेट श्रीराम शर्मा दंपति पर जानलेवा हमला, हाथ पैर तोड़े

जयपुर। अधिवक्ता श्रीराम शर्मा और उनकी पत्नी वंदना शर्मा पर हुए जानलेवा हमले और घर में घुसकर उनके हाथ पैर तोड़े जाने की घटना पर अधिवक्ता समुदाय में भारी रोष है।

इस घटना के बाद डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष डॉ सुनील शर्मा और जयपुर बार के महासचिव सतीश शर्मा की अगुवाई में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस उपायुक्त परिस देशमुख से मिला और तुरंत हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग की।

 

WhatsApp Image 2021 06 09 at 8.28.40 PM 1

वकीलों के इन प्रतिनिधियों ने बाद में सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में जाकर गंभीर रूप से घायल दंपति से मिल कर उन्हें विश्वास दिलाया गया की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एडवोकेट डॉ. सुनील शर्मा व सतीश शर्मा ने वकीलों पर आए दिन हो रहे हमलो को देखते हुए सरकार से राजस्थान में तुरंत एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है ताकि वकीलों पर हो रहे हमले रूके और अपराधियों में भय पैदा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *