जयपुर: राजस्थान में सर्दी का सितम आम आदमी के लिए परेशानी का कारण बन गया है। हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। जिसकी वजह से प्रदेश के छह जिलों में तापमान माइनस में चला गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 48 घंटों में सर्दी का सितम और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड के मैदानों में बर्फ जमने जैसा नजारा रविवार को राजस्थान के कई शहरों में देखने को मिला। शीतलहर चलने और गलनभरी सर्दी के कारण सीकर, चूरू, चित्तौरगढ़(KVK), माउंट आबू, फतेहपुर, जयपुर के जोबनेर में पारा माइनस में चला गया। इस साल पहली बार ऐसा हुआ जब फतेहपुर के अलावा चार और जगहों पर पारा जीरो से नीचे चला गया। शेखावाटी अंचल, हिल स्टेशन माउंट आबू, जयपुर समेत कई जगह खुले इलाकों में बर्फ जम गई। वहीं, बीती रात सबसे कम तापमान फतेहपुर में माइनस 5.2 दर्ज किया गया।
जो इतिहास में अब तक का सबसे काम है। बीती रात चूरू में माइनस 2.6, माउंट आबू में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आबू में सुबह 9 बजे तक मैदानों में बर्फ जमी नजर आई। यहां अमूमन पारा 0 के बाद एक-एक डिग्री की गिरावट के साथ माइनस में जाता है। माउंट आबू के मैदानों में और नक्की झील के किनारे बर्फ परत जमी नजर आई।


