जयपुर। कांग्रेस का पेट्रोल-डीजल व गैस की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ उग्र प्रदर्शन लगातार जारी हैं। मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ. महेश जोशी के नेतृत्व में आज अल्पसंख्यक समाज सड़कों पर उतरा। काँवटिया सर्किल से शास्त्री नगर सर्किल तक विरोध रैली निकाली गई। ऊँट, बैलगाड़ी और गधागाड़ी रैली में हाथों में महंगाई विरोधी तख़्तियाँ लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
ऊँटगाड़ी पर सवार होकर डॉ महेश जोशी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और कहा, या तो मोदी जी पेट्रोल-डीजल, गैस के दाम नियंत्रित करें अथवा गद्दी खाली करें। कड़ी धूप में निकाली गई रैली में महिलाओं ने भी उत्साह से भाग लिया। सेवादल अध्यक्ष पप्पू कुरैशी ने रैली का संयोजन किया था।
