जयपुर : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता पं. तरुण भारती ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि गहलोत सरकार का ये बजट राजस्थान के सर्वांगीण विकास में चार चाँद लगायेगा। कृषि बजट तो पूरे देश के लिए आशा की एक नई किरण के रूप में देखा जा रहा है। ऐसा बजट सिर्फ़ अशोक गहलोत ही दे सकते है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का राजस्थान की जनता से जो जुड़ाव हैं। वो इस शानदार बजट में दिख रहा है।
