जयपुर। भाजयुमो सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी नीरज वशिष्ठ उच्चैन हाल निवासी जयपुर ने आज सुबह गोपालपुरा बाय पास, रिद्धी सिद्धी व सोडाला क्षेत्र में थड़ी, ठेले वालों, दुकानदारों व अन्य लोगों को मास्क वितरित किये।
नीरज कोरोना काल मे प्रदेश भर के हजारों कोरोना पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं।
सोशल मीडिया पर वशिष्ठ के जनसेवा को देखते हुये लोगों ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद का दर्जा दे दिया था। भरतपुर सांसद रंजीता कोली , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई भाजपा नेता इनकी कार्यशैली को सराहा चुके हैं। नीरज ने अपने संपर्कों के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन, रेमडेसिवीर इंजेक्शन, ऑक्सीजन बैड, ICU बैड, ICU with ventilator बैड , लिपोसोमल एम्फोटेराईसिन बी इंजेक्शन आदि उपलब्ध करवाये।
