Headlines

भाजपा का चिंतन शिविर 20 -21 सितम्बर को कुम्भलगढ़ में,कोर कमेटी के सदस्य लेंगे भाग

भाजपा का चिंतन शिविर 20 -21 सितम्बर को कुम्भलगढ़ में,कोर कमेटी के सदस्य लेंगे भाग

जयपुर। भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के सानिध्य में 20 ओर 21सितंबर को कुम्भलगढ़ फोर्ट में भाजपा का प्रदेश स्तरीय चितंन शिविर होगा। भाजपा संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का पद दुसरे नम्बर का ताकतवर पद माना जाता है। इन्हें आरएसएस से भाजपा में संगठनात्मक ढांचे को बखूबी सम्भालने के लिए भेजा जाता है। कुम्भलगढ भाजपा चिंतन शिविर मे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के भी भाग लेने के आसार हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पुनिया ओर संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर की देखरेख मे होने वाले इस चिंतन शिविर में प्रदेश से निर्वाचित केन्द्रीय मंत्रियों व प्रमुख आला नेताओं के भाग लेने की संभावना है। शिविर में भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ महासचिव एवम प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद रहेंगे।

कुम्भलगढ़ चितंन शिविर मे भाजपा प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जैसे बडे नेताओं की मौजूदगी में होने वाले इस चिंतन शिविर में भाजपा के प्रदेशस्तरीय आगामी प्रमुख कार्यक्रमों तथा वल्लभनगर, धरियावद विधानसभा उपचुनाव रणनीति पर खास विचार विमर्श की संभावना है। रमणीय पर्यटक स्थल कुम्भलगढ पर भाजपा चितंन शिविर में भाग लेने वाले अन्य प्रदेश के प्रमुख नेताओ में भाजपा प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ओर भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी आदि का आना भी प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार दो दिवसीय कुम्भलगढ चितंन शिविर में करीब एक दर्जन विषयों पर गहनता से विचार-विमर्श की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *