भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनियाँ ने डूंगरपुर पहुंच कर राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर की माता महारानी देवकुमारी साहिबा के निधन पर जताया शोक

पुनियाँ

नई दिल्ली/डूंगरपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनियाँ ने उदय बिलास पैलेस डूंगरपुर पहुंच कर राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर की माता महारानी देवकुमारी साहिबा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने महारानी साहिबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि प्रेषित की और शोक संतप्त राज घराने के सदस्यों के समक्ष अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही उन्हें ढांढस बंधाया। पुनियाँ के साथ विधायक गोपीचंद मीणा, डूंगरपुर भाजपा के अध्यक्ष प्रभु पंड्या, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, नगरपरिषद के अध्यक्ष अमृत लाल कलासुआ और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

पुनियाँ

देवकुमारी साहिबा के निधन पर देश-प्रदेश के विभिन्न नेतागण, पूर्व राजघरानों के सदस्य, प्रशासनिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि में से हर दिन उपस्थित हो कर और फोन द्वारा तथा शोक सन्देश के माध्यम से सांसद हर्षवर्धन सिंह और महारावल साहब महिपाल सिंह को अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *