Headlines

भाजपा ने पूर्व मंत्री जीतमल खांट को वर्चुअल सभा कर श्रद्धांजलि दी

भाजपा ने पूर्व मंत्री जीतमल खांट को वर्चुअल सभा कर श्रद्धांजलि दी

जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जीतमल खांट को भाजपा ने वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया। जीतमल खांट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव,पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी, बलवीर खांट इत्यादि नेताओं ने श्रंद्धांजलि दी।

डॉ. सतीश पूनियां ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि, पार्टी के जुझारू एवं वरिष्ठ नेता जीतमल खांट आदिवासी समाज की मुखर आवाज़ थे, समर्पित भाव से जनसेवा में जुटे रहते थे। उनका जाना पार्टी के लिये बड़ी क्षति है।

चन्द्रशेखर ने कहा कि, जीतमल खांट गरीब, कमजोर और मजदूरों के हितों में सदैव संघर्षरत रहे।
गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि, खांट ने बाबा बालेश्वर जी के आदिवासी सेवा के भाव को आगे बढ़ाया।

भाजपा ने पूर्व मंत्री जीतमल खांट को वर्चुअल सभा कर श्रद्धांजलि दी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि, समाज के उत्थान हेतु जीवन पर्यंत संघर्ष के पर्याय रहे, उनके द्वारा किये गए कार्य सदैव हमारा पथ प्रदर्शन करते रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि उनका भजन के माध्यम से आदिवासियों से संवाद करने का अनूठा तरीका था।
पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि आदिवासी बंधुओं के उत्थान में उनका बड़ा योगदान रहा। राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा वे मजबूत स्तंभ रहे।

जीतमल खांट के पुत्र बलवीर खांट ने कहा कि, पिताजी सदैव संगठन व जनसेवा के लिये समर्पित रहे, संगठन ने परिवार को हर संभव सहयोग किया। हम सबकी जिम्मेदारी है कि आदिवासी समाज के उत्थान हेतु पिताजी के संकल्प को आगे भी जारी रखें।

भाजपा ने पूर्व मंत्री जीतमल खांट को वर्चुअल सभा कर श्रद्धांजलि दी

वर्चअल सभा में ये भी मौजूद रहे

इस दौरान वर्चअल सभा में राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, बाबूलाल खराड़ी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, महेन्द्र यादव, महेन्द्र जाटव, श्रवण बगड़ी, सांसद कनकमल कटारा, कांतिलाल अहारी, ललित कुमार ओस्तवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, प्रसन्न चंद मेहता, कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, पूर्व विधायक श्रीचंद कृपलानी, प्रदेश आइटी प्रभारी अविनाश जोशी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हीरेन्द्र कौशिक इत्यादि ने भी खांट को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *