जयपुर: यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के साथ कैबिनेट मीटिंग में तू-तू मैं-मैं करने वाले मंत्रियों की चर्चा आज विधानसभा में भी हुई। बीजेपी विधायक और प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने शहरों में ऐसा कोई जनहित का उल्लेखनीय काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस विभाग के मंत्री जिनका नाम तो शांति धारीवाल है उन्होंने जरूर तीन मंत्रियों को अशांत कर रखा है।
तीन मंत्री इस समय परेशान हैं, खास तौर पर जयपुर के एक मंत्री। वे अपने आपको हरिश्चंद्र और दबंग कहते थे और हर मुद्दे पर फ्रंट पर आकर बोलते थे। यूडीएच मंत्री की इस काबिलयित की तो मैं दाद देता हूं , इन्होंने जयपुर के उन मंत्रीजी का ऐसा इलाज किया कि आने वाले समय तक लोग याद रखेंगे।
