Headlines

जयपुर की अब तक की सबसे बड़ी खबर : गैंगस्टर राजू ठेहट गिरफ्तार

राजू ठेहट

जयपुर : महेश नगर थाना पुलिस ने बदमाश राजू ठेहट को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उसके चार साथियों को भी पकड़ा है जिसमें तीन उसके गनमैन और एक रसोइया है। हैरानी की बात यह है कि बीजेपी नेता प्रेमसिंह बाजौर के घर से राजू ठेहट की गिरफ्तारी हुई है। महेश नगर थाना सीआई सज्जन सिंह कविया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी की राजू महेश नगर इलाके में कहीं बैठा है। इस पर पुलिस ने मकान पर पहुंच कर उससे पूछताछ की तो वह पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहा था। जिस पर उसे थाने लाकर धारा 151 में गिरफ्तार किया है।

स्वेज फार्म स्थित सुंदरसिंह भंडारी नगर के प्लाट नम्बर 30 जोकि प्रेमसिंह बाजोर का है, वहीं पर बीती रात को महेश नगर थाना पुलिस गई थी। पुलिस को वहां राजू अपने साथियों के साथ मिला। जिसे पुलिस रात को थाने लेकर आई और पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। गुरुवार को फिर महेश नगर थाना पुलिस ने राजू ठेहट के पास गई और उसे पकड़ कर थाने ले आई। इस दौरान पुलिस ने राजू सहित पांच लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

राजू ठेहट सीकर के बाद जयपुर में अपनी जड़ें मजबूत करना चाहता है। इसी मकसद से उसने जयपुर को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया था। इतना ही नहीं विवादित जमीनों और सट्टा कारोबारियों पर भी राजू ठेहट की नजरें हैं। इसी के चलते कई राजू ठेहट की कई बदमाशों से रंजिश चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजू ठेहट की मनोज नेहरा नाम के एक बदमाश से रंजिश चल रही थी। मनोज नेहरा राजू ठेहट का दुश्मन था। अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए मनोज मेहरा राजू ठेहट की हत्या करना चाहता था। बीते दिनों करणी विहार थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में मनोज को गिरफ्तार किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *