Headlines

भिखारियों का भी होगा वैक्सीनेशन ड्राइव, कल मदर टेरेसा होम में कैंप

जयपुर: राज्य सरकार अब बेसहारा, भिखारी, शेल्टर होम आदि में रहने वाले लोगों को भी मुफ्त टीके लगवाने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने निर्देश जारी कर दिए है।

चिकित्सा एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि रोड़ किनारे रह रहे बेसहारा, भिखारी, शेल्टर होम में रहने वालों सहित अन्य इनसे संबधितों को तुरंत टीके लगाए जाए। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि इनके वैक्सीनेशन के लिए विशेष ड्राइव चलाकर ऐसे सभी लोगों का प्राथमिकता से वैक्सीनेशन कराया जाए।

जयपुर सीएमएचओ डॉ नरोत्तम शर्मा ने बताया कि सोमवार को मदर टेरेसा होम में रहने वाले लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके आधार पर नंबर के हिसाब से इस कैटेगरी में आने वाले सभी का वैक्सीनेशन करना सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारियों, कर्मचारीयों को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *