जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर व सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पदों की भर्ती परीक्षा में EWS अभ्यर्थियों को शुल्क और आयु सीमा में रियायत का फायदा मिलेगा। इसके लिए आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को 9 जून से रीओपन किया गया है। इस वर्ग के अभ्यर्थी 23 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
असिस्टेंट प्रोफेसर
कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए विभिन्न विषयों में सहायक आचार्य के 918 पद विज्ञापित किए थे। अब कार्मिक (क-2) विभाग की अधिसूचना 16 अप्रैल 2021 द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष एवं महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान किए जाने व परिपत्र 19 अप्रैल 2021 द्वारा EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस में छूट दिए जाने के आदेश हुए। इसके फलस्वरूप इन पदों के लिए 9 से 23 जून को रात्रि 12 बजे तक पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
सब-इंस्पेक्टर (एसआई)
आयोग ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई)/ प्लाटून कमांडर के अभ्यर्थी भी 9 से 23 जून तक पुन: आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने SI भर्ती में भी EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा और शुल्क में रियायत देने का निर्णय किया है। इस भर्ती परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थी भी 9 से 23 जून तक इस आरक्षण का फायदा उठाने के लिए पुन: आवेदन कर सकेंगे। आयोग का पोर्टल 23 जून को रात 12 तक खुला रहेगा। आयोग द्वारा कुल 859 पदों पर भर्ती के लिए यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष एवं महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान किए जाने व नोटिफिकेशन में आयु सीमा 20 वर्ष से 25 वर्ष तय की गई थी। यानी सरकारी की EWS को छूट दिए जाने के बाद अब इस कैटेगरी के 30 वर्ष तक के पुरुष व 35 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन की योग्य हो गई हैं।
ऐसे करें आवेदन
पदों के लिए अभ्यर्थी आयोग के ऑनलाइन पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Apply Online link को Click कर अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से Login कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Read More : RCDF एवं दुग्ध संघों में 503 पदों पर भर्ती में EWS वर्ग को दी छूट
