Headlines

जयपुर के ताला में नवीन उप तहसील को स्वीकृति

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर जिले के ताला में नवीन उप तहसील के सृजन को मंजूरी दी है। सीएम गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। प्रस्ताव के अनुसार, नवीन उप तहसील ताला में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 7 पटवार मण्डल एवं 37 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में कई नए तहसील एवं नवीन उप तहसील कार्यालय खोलने तथा विभिन्न उप तहसीलों के क्रमोन्नयन की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के दृष्टिगत जयपुर जिले में यह स्वीकृति दी गई है।

मीणा ने किया स्वागत

पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने ताला में नवीन उप तहसील की स्वीकृति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *