RAS-2021 के लिए कल से करें आवेदन: 988 पदों पर होगी भर्ती

RAS-2021 के लिए कल से करें आवेदन: 988 पदों पर होगी भर्ती

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से जारी की गई राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS) 2021 के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 28 जुलाई से शुरू होगी। विभिन्न 988 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स का सलेक्शन प्री व मेन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए प्री एग्जाम का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

363 राज्यसेवा के पद

कुल 986 पदों में 363 पद राज्यसेवा के और 625 पद अधीनस्थ सेवाओं के हैं। राज्य सेवाओं में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 76 पद, राजस्थान पुलिस सेवा के 77 पद, राजस्थान लेखा सेवा के 32 पद, राजस्थान सहकारी सेवा के 33 पद, राजस्थान नियोजन सेवा के 7 पद, राजस्थान कारागार सेवा के 9 पद, राजस्थान उद्योग सेवा के चार पद राजस्थान राज्य बीमा सेवा के 4 पद, राजस्थान वाणिज्यिक सेवा के 38 पद, राजस्थान खाद्य एवं नागरिक परिषद सेवा के 6 पद, राजस्थान पर्यटन सेवा के 4 पद, राजस्थान परिवहन सेवा के साथ ग्रामीण विकास के 21 पद, राजस्थान महिला विकास सेवा का एक पद, राजस्थान श्रम कल्याण का एक पद, और राजस्थान कृषि विपणन अधिकारी के 37 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।

EWS अभ्यर्थी पहली बार होंगे शामिल

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन में EWS अभ्यर्थी के लिए पहली बार आरक्षण इस सेवा में लागू किया गया है। नियमानुसार ईश्वर के अभ्यर्थियों को आयु सीमा और शुल्क में रियायत दी जाएगी। इनके पदों का विवरण भी अलग कॉलम में जारी किया गया है।

RAS-2021 के लिए कल से होने वाले आवदेन स्थगित
200 अंकों का होगा पेपर

राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) द्वारा ली जाने वाली RAS Pre 2021 का पहला पेपर सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का होगा। 200 अंकों के इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थी को तीन घंटे का समय मिलेगा। आयोग द्वारा जारी परीक्षा योजना एवं पाठयक्रम में ये जानकारी दी गई है। प्रारंभिक परीक्षा में एक ही प्रश्न पत्र होगा। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और अधिकतम 200 अंकों का होगा। परीक्षा का उद्देश्य केवल स्क्रीनिंग परीक्षण करना है। इस पेपर में बहु विकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न समान अंक के होंगे। मूल्यांकन में नेगेटिव मार्किंग होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर देखें।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन www.rpsc.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

फीस

जनरल /अन्य राज्य– 350 रुपए
OBC / BC / EWS– 250 रुपए
SC / ST– 100 रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *