बेरोजगारों को सरकार का तोहफा: दीपावली के बाद शिक्षा विभाग 29 हजार पदों पर भर्ती विज्ञप्ति करेगा जारी

जयपुर: राजस्थान सरकार दीपावली के बाद प्रदेश में बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश में 29 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिक्षा विभाग में होने वाली इन भर्तियों में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, ग्रेड सेकंड शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक समेत 8 भर्तियों के करीब 29 हजार पदों पर दिसम्बर में विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने शिक्षा विभाग में करीब 60 हजार नई भर्तियों का वादा किया था। इनमें से 31 हजार ग्रेड थर्ड शिक्षकों के पदों पर 26 सितंबर को परीक्षा का आयोजन हो चुका है। वहीं अब सरकार की ओर से करीब 29 हजार पदों पर भर्ती का नया खाका तैयार किया गया है। जिनकी भर्ती की विज्ञप्ति दिसंबर तक आने की सम्भावना है। जिनसे प्रदेश के साथ ही 29 हजार पदों पर युवाओं को रोजगार मिल सकेंगे।

इन पदों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने की जा रही है तैयारी

10 हजार 157 पदों पर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर
10 हजार पदों पर ग्रेड सेकंड शिक्षक
6 हजार पदों पर ग्रेड फर्स्ट शिक्षक
1 हजार पदों पर विशेष शिक्षक
461 पदों पर प्रयोगशाला सहायक ग्रेड थर्ड
461 पदों पर पीटीआई ग्रेड थर्ड
461 पदों पर पीटीआई ग्रेड सैकंड
460 पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड

जो वादा किया पूरा करेंगे

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार जनता से किए गए वादे के अनुरूप काम कर रही है। जिसके तहत 31,000 शिक्षकों के पद पर जहां हाल ही में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। अगले कुछ दिनों में ही शिक्षा विभाग में लगभग 29,000 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ताकि प्रदेश के युवाओं को राजस्थान में ही रोजगार मुहैया हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *