Headlines

BJP राष्ट्रीय कार्यसमिति में राजस्थान के 5 नेता : ओम माथुर, गजेंद्र शेखावत, अर्जुन मेघवाल, जसकौर राष्ट्रीय कार्यसमिति में

BJP File Photo

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय कार्यसमिति के 80 सदस्यों में राजस्थान के 5 नेता शामिल है। राजस्थान से BJP केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर और दौसा सांसद जसकौर मीणा को राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य बनाया है। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को हरियाणा से राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिया है।

50 विशेष आमंत्रित सदस्यों में राजस्थान से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को शामिल किया गया है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को बाहर कर दिया गया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में बाकी के नेताओं को पदेन सदस्यों के हिसाब से शामिल किया गया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर पहले से ही कार्यसमिति में हैं। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पदेन कैटेगरी में कार्यसमिति में शामिल हैं।

सियासी मैसेज

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को राजस्थान की जगह हरियाणाा से राष्ट्रीय कार्यसमिति में लेने को लेकर सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भूपेंद्र यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। यादव को हरियाणा से कार्यसमिति में लेने के पीछे सियासी संदेश है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, भूपेंद्र यादव को आगे हरियाणा में सीएम फेस बनाया जा सकता है। इसे इस दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *