Headlines

ट्रेन के AC कोच में 32 लाख का लुटेरा मास्टरमाइंड गुजरात से गिरफ्तार

untitled 1640072627

जयपुर: मुंबई सेंट्रल ट्रेन से गुजरात जा रही एक महिला के पर्स में चीरा लगाकर 32 लाख के गहने चोरी करने की वारदात का खुलासा हो गया है। पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर जयपुर जीआरपी पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड को गुजरात से गिरफ्तार किया है। गुजरात स्थित उसके घर से बापर्दा गिरफ्तार किया गया।

जीआरपी थाना एसएचओ फूल चंद ने बताया कि पीड़ित महिला सविता मंडावत 11 दिसंबर को दोपहर 2 बजे दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर मुंबई सेंट्रल ट्रेन से गुजरात जा रही थी। महिला के ट्रेन में बैठते ही अटेंडेट सीट पर बैठे एक युवक ने महिला के पर्स में ब्लेड से चीरा लगा दिया। बैग में रखे जेवर का छोटा बैग चोरी कर लिया। बैग में एक डायमंड सेट, 2 कान के झुमके, डायमंड की कडे ,1 कुदंन का सेट, एक सोने का सेट और एक मोतियों का हार समेत 32 लाख कीमत का सामान चोरी कर लिया। जीआरपी थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया। संदिग्धों की तलाश शुरू करने के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के बाद दो संदिग्धों को 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *