जयपुर। विप्र फाउंडेशन की ओर से विप्र गौरव पताका का आज जयपुर में मोती डूंगरी गणेशजी को अर्पण कर अनावरण व लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संस्था के जोन-1प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल के नेतृत्व में प्रार्थना की गई कि देश में खुशहाली के साथ विप्र गौरव पताका सदैव दिग-दिगन्त तक अपने सुयश के साथ लहराती रहे। इससे पहले विप्र फाउंडेशन का जत्था तख़्तेशाही रोड से 21विप्र गौरव पताकाओं को लेकर पदयात्रा के रूप में मंदिर पहुंचा और मंदिर महंत कैलाश शर्मा के सानिध्य में पूजा-अर्चना की ।
इस जत्थे में राष्ट्रीय मंत्री विनोद अमन,प्रदेश महामंत्री सतीश शर्मा,अजय पारीक व योगेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी माधव शर्मा, ,जयपुर हैरिटेज अध्यक्ष शिव मोहन शर्मा, जयपुर जिला उत्तर अध्यक्ष दीपक शर्मा, जयपुर जिला दक्षिण अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, सचिव पवन शर्मा नटराज, सुनीलदत्त शर्मा,पार्षद हरीश शर्मा, पार्षद दिनेश अमरीश, शंकर बागड़ा,सुशील शर्मा, अजीत गौड़, दिनेश अमन, युवा नेता तरुण भारती,दिलीप भारद्वाज,प्रदीप शर्मा, आशीष गौतम, युवा प्रकोष्ठ से चिराग शर्मा, शुभम शर्मा ,अनिल शर्मा,दीपक बागड़ा, एडवोकेट विजय भारद्वाज, नवनीत शर्मा आदि मौजूद थे।

