खदान के पानी में नहाने गए 5 बच्चो में से 2 की मौत, ग्रामीणों ने तीन को बचाया

udaipur 1 e1631431507269

उदयपुर : जिले के भेसड़ा खुर्द इलाके में खदान में नहाने गए दो 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही शनिवार देर रात तक शव तलाश कर बाहर निकालकर मोर्चरी भिजवाए। दोनों मृतक बच्चें अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ खदान में भरे पानी में नहाने पहुंचे थे।

ज्यादा गहराई में जाने से दुबे बच्चे

जानकारी अनुसार, प्रतापनगर थाना क्षेत्र के भेसड़ा खुर्द में पत्थरों की खदान में पांच बच्चे नहाने गए थे। इसी दौरान ज्यादा गहराई में जाने से लीला और नरेश डूबने पर चिल्लाने लगे। इस पर पवन और दो दूसरे बच्चें उन्हें बचाने के लिए खदान में आगे गए। गहराई ज्यादा होने से वे भी डूबने लगे। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। डूब रहे तीन बच्चों को बाहर निकाल दिया। लीला और नरेश नहीं मिले। ग्रामीण अपने स्तर पर ही करीब दो घंटे तक तलाश करते रहे। देर शाम को शवों के मिलने के बाद ग्रामीणों ने खेमली सीएससी पहुंचाया। लीला (14) और नरेश (10) की मौत हो गई।

अक्सर खदान में नहाने जाया करते थे बच्चे

रविवार को पुलिस ने खेमली ​पीएससी में शवों का पोस्टमार्टम करवाया। गांव में मासूम बच्चों की मौत के बाद मातम है। सामने आया है कि ये बच्चें पहले भी अक्सर खदान में नहाने जाया करते थे। शनिवार को बारिश के बाद खेलते-खेलते ये खदान पर पहुंचे थे। सभी बच्चों के माता-पिता उसी इलाके में मजदूरी करते है। बता दें कि एक सप्ताह पहले मंगलवाड़ क्षेत्र में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *