जयपुर: राजधानी जयपुर में आज कोरोना के 12 केस मिले है, जिसमें 3 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना के 24 संक्रमित मिले हैं। इधर जयपुर में अमेरिका से आए दो व्यक्ति भी पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें RUHS में भर्ती करवाया है। ये दोनों व्यक्ति 3 दिन पहले जयपुर से आए थे और एक निजी लैब में करवाई जांच के बाद पॉजिटिव मिले।
आरयूएचएस के सुप्रीडेंट डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि दोनों संदिग्ध मरीज भाई-बहन है और पिछले दिनों अमेरिका से यहां आए थे। हालांकि दोनों की तबियत नॉर्मल है और किसी तरह के लक्षण दोनों में नहीं दिख रहे। दोनों के सैंपल अब जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए है। जयपुर के अलावा आज बाड़मेर, उदयपुर में 3-3, अजमेर, डूंगरपुर में 2-2 और झुंझुनूं, बीकानेर में एक-एक केस मिला है।
3 स्कूली बच्चे भी पॉजिटिव
जयपुर में आज 12 मरीज मिले है और ओमिक्रॉन के 9 केस मिलने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। 3 गोपालपुरा, 3 सांगानेर, 2 बनीपार्क, दुर्गापुरा, प्रतापनगर और सोडाला में एक-एक मरीज मिला है। सभी बच्चों में हल्के लक्षण देखने को मिले हैं। एक्सपर्ट की मानें तो ये अपने ही परिवार के दूसरे सदस्यों से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर में वर्तमान में 105 एक्टिव केस हैं।
