Headlines

मंत्रीपरिषद् आज करेगी घोषणा पत्र क्रियान्वयन की समीक्षा,सीएम की अध्यक्षता में 3 बजे बैठक आहूत, पायलट की मांगों में भी शामिल है ये मुद्दा

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दोपहर 3 बजे अपने मंत्रीपरिषद् के सहयोगियों के साथ कांग्रेस के जन घोषणा पत्र की समीक्षा करेंगे और यह जानेगे की जन घोषणा पत्र के अनुसार किन किन मुद्दों को अब तक पूरा कर दिया और कौन कौनसे मुद्दे लबित है। मंत्रीपरिषद् बैठक की खास बात ये है की वर्चुअल मीटिंग के स्थान पर सभी मंत्रियो को इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री निवास पर आमंत्रित किया है जबकि सभी विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री यह भी जानेगे की जिन घोषणाओं को लागू किया गया है उनका क्रियान्वयन सही ढंग से हुआ है या नहीं जिन घोषणाओं को लागू किया जाना है उनमे क्या अड़चन या बाधा आ रही है।

घोषणा पत्र को सही ढंग से लागू करने की मांग पूर्व उप मुख्यमंत्री के उन मुद्दों में भी शामिल है जो मुद्दे कांग्रेस आलाकमान को सौंपे गए है। लिहाजा मंत्रीपरिषद् की इस बैठक को दोनों गुटों में चल रही खींचतान को समाप्त करने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है।

घोषणा पत्र क्रियान्वन नीति

कांग्रेस आलाकमान ने जनवरी 2020 में कांग्रेस सहित राज्यों में घोषणा पत्रों की कामो की प्रगति पर नज़र रखने के लिए एक घोषणा पत्र क्रियान्वन की नीति भी बनाई थी। जिसका अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू को बनाया था। इस कमेटी में तत्कालीन डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सासंद अमर सिंह भी थे। इस कमेटी की एक ही मीटिंग हो पायी उसके बाद पायलट और गहलोत गुट के बीच खीचतान शुरू हो गयी वह अभी भी बरकार है। हालांकि गहलोत सरकार ने पिछले साल 2020 में 2 अक्टूबर को घोषणा पत्र एक एक्शन रिपोर्ट जारी की थी। जिसमे दवा किया था की 501 में से 252 घौषणाए पूरी की जा चुकी है तथा 173 घोषणाओं को लागू करने का काम प्रगति पर है।

साहू 30 को आ रहे हैं जयपुर

इस बीच पता चला हैं कि कांग्रेस घोषणा पत्र क्रियान्वयन समिति के ताम्र ध्वज साहू 30 जुलाई को जयपुर आ रहे हैं। वे घोषणापत्र की समीक्षा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *