Headlines

भाजपा में दोयम दर्जे के नेता आ गए जिनका कोई कद नहीं – डॉ. रघु शर्मा

रघु शर्मा

जयपुर : चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने भाजपा के लेटर बम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा-‘भाजपा में दोयम दर्जे के नेता आ गए जिनका कोई कद नहीं” लड़ाइयां भाजपा में है, हालांकि ये उनकी पार्टी का आंतरिक मामला’,’लेकिन कांग्रेस पर बार बार आरोप लगाते है वे अपने घर को नहीं संभाले।

उन्होंने कहा कि जिस तरह के हालात भाजपा में बने हैं उससे यह स्पष्ट है कि भाजपा एक अनुशासनहीन पार्टी बन लोगो के सामने आ रही है। एक तरफ हमारी पार्टी कर रही है शानदार काम तो दूसरी तरफ भाजपा जहां 6-6 मुख्यमंत्री के उम्मीदवार है। जो अलग-अलग यात्राएं निकाल रहे हैं। भाजपा किस बात का आशीर्वाद ले रही है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि आज देश मे जिस तरह के हालात है। जिस ढंग से रेल, एयरपोर्ट, पब्लिक सेंटर बेचे जा रहे है उन्हें 70 सालों की मेहनत से कांग्रेस ने बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *