Headlines

जयपुर आते ही पायलट हुए सक्रिय,सोलंकी के चाकसू पहुंचे

Pilots activated as soon as they arrived in Jaipur, reached Chaksu in Solanki impact voice news

चाकसू। पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज चाकसू क्षेत्र के सांवरिया अस्पताल कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का दौरा कर जायजा लिया तथा कोविड केयर सेंटर को देखकर व्यवस्थाओं को सराहा। उन्होंने चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी एवं साँवरिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ आर साँवरिया को इस मानवता के हित में दिए गए कोविड मरीजों के नि:शुल्क इलाज के कदम को अनुकरणीय बताते हुए ,बधाई दी तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Pilots activated as soon as they arrived in Jaipur, reached Chaksu in Solanki

Read More: कांग्रेस का सियासी पारा उबाल पर, पायलट ने भी हेमाराम के इस्तीफे को चिंताजनक बताया

पायलट ने इससे पूर्व अस्पताल का दौरा कर मरीजों से मिलकर उनके हालचाल एवं कुशलक्षेम जानी एवं उपचार के बारे में जानकारी ली तथा डॉक्टर से आवश्यक परामर्श कर उचित इलाज करने की निर्देश, पायलट ने चाकसू विधायक को एक संघर्षशील व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति बताते हुए कहा कि ऐसा व्यक्ति है जो ठान लेता है उसी करके मानता है इस दौरान विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने पूर्व मुख्यमंत्री को सांवरिया कोविड केयर सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया की हमने एक पहल की जिसका डॉ आर सांवरिया ने साथ दिया जिसके कारण आज हम कोविड मरीजों का नि:शुल्क इलाज कर रहे हैं । इसके लिए हमें कई भामाशाह का सहयोग भी मिल रहा है ।

भामाशाह से oxygen constructor ,ऑक्सीजन सिलेंडर ,निंबूलाइजर, बेड, एयर कंडीशनर, पंखे सहित कई उपकरण सामग्री भामाशाह के सहयोग से प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कुछ दिनों पूर्व राजस्थान के इतिहास में पहली बार पहल कर प्राइवेट अस्पताल के साथ मिलकर, उसको गोद लेकर संसाधन जुटा कोविड मरीजों के इलाज के लिए एक नई शुरुआत की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *