देश मे आज लोग भयभीत व डरे हुए हैं- गहलोत

गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आग तो लगा दी जाती है पर बुझाने वाला कोई नहीं हैं वर्तमान में इस देश में। देश के क्या हालात है यह किसी से छुपा हुआ नहीं हैं। आज देश में माहौल तनावपूर्ण है। इसलिए प्रदेशवासियों को चिन्ता है, भय है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा माहौल बना है कि मॉब लिंचिंग हो जाती है, देशद्रोही का मुकदमा लगा दिया जाता है। लोकतंत्र,संविधान और देश खतरे में है।

इन हालातों को देखते हुए देश को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की बन जाती हैं। कांग्रेस इसी को लेकर देशभर में जनजागरण करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि फांसीवादी ताकतों को रोकने के लिए आओ कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाए। गहलोत ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईडी, सीबीआई और ज्यूडिशरी का जिस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है उससे आज संविधान खतरे में हैं।

WhatsApp Image 2021 11 01 at 8.00.04 PM 1

मोदी के साथ केजरीवाल को भी लपेटा

मुख्यमंत्री ने कोलगेट को लेकर हाल में पूर्व सीएजी विनोद राय के माफी मांगने के प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि बेवजह यूपीए सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने सवाल किया कि कहाँ हैं टू जी, कोलगेट। झूठे मामले उठाकर इसका लाभ एक तो केजरीवाल तथा दूसरा मोदी ने उठाया।

सब धराशाई हो जाएंगे

उन्होंने धौलपुर व अलवर पंचायत चुनावों में हुई शानदार जीत का जिक्र करते हुए दोनों उपचुनाव सीट पर जीत का दावा करते हुए कहा कि सब धराशाई हो जाएंगे।

गहलोत

50 लाख सदस्यता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सदस्यता व जन जागरण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस की पहले की 32.5 लाख सदस्यता थी जिसे बढ़ाकर 50 लाख किया जाएगा। मीडिया के पास 10 लाख सदस्यता का टारगेट गलत था। सदस्यता अभियान के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे तथा जा जागरण अभियान के दौरान घर-घर जाकर भी सदस्य बनाया जाएगा। मुद्दों में विश्वास रखने वालों को जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *