खेमा बदलने पर खाचरियावास ने ये कह दी बड़ी बात

जयपुर : परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने खेमा बदलने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि प्यार से अपनी गर्दन कटाने को भी तैयार हैं। वे 2004 से कांग्रेस में हैं। उन्होंने जब भी जनता के हितों की बात आई है उसके लिए सड़कों पर लड़ाई लड़ी हैं। हम सब मिलकर प्रदेश की सरकार के माध्यम से जनता की सेवा में लगे हुए हैं।
खाचरियावास ने ये बात विधानसभा में माकन से हुई मुलाकात के बाद मीडिया से कही।

कभी पायलट गुट के सबसे खाससिपहसलार माने जाने वाले खाचरियावास वर्तमान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे में हैं। हालांकि, खाचरियावास ने पायलट का नाम लिए बिना कहा कि सब मित्र हैं। उनका किसी से कोई विरोध नहीं हैं। माकन से उनकी क्या बात हुई यह बताने से इनकार करते हुए खाचरियावास ने कहा कि पहले ही बहुत सी बातें मीडिया में आ चुकी। मीडिया को बता देंगे तो फिर हमारे सुझावों की वक्त क्या रह जाएगी।

Read More : माकन की क्लास! पायलट समर्थक सोलंकी बोले, पूरे प्रदेश का फीडबैक जानना हो तो हारे हुए प्रत्याशियों को भी बुलाओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *