Headlines

नड्डा ने BJP शासित राज्यों से सालगिरह ना मनाने का आग्रह किया

Nadda urges BJP ruled states not to celebrate the anniversary impact voice news

नई दिल्लीः बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार के 7 साल पूरे होने के मौके पर कोई भी उत्सव या कार्यक्रम ना करें।इस अवसर पर हमारे मुख्यमंत्री किसी भी प्रकार का कोई उत्सव या कार्यक्रम नहीं करेंगे।

अनाथ बच्चों के लिए योजना बनाएं

जेपी नड्‌डा ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों से कहा कि देश महामारी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में कोरोना महामारी के दौरान देश में बेसहारा हुए बच्चों के लिए के लिए कार्यक्रम करें और जरूरतमंदों की मदद करें। नड्डा ने कहा कि दुर्भाग्य से यह विभीषिका इतनी बड़ी है कि अनेक बच्चे ऐसे भी हैं, जिनके माता-पिता दोनों ही इस महामारी में नहीं रहे उनके जीवन में आए इस दुख का एहसास हम सभी को है। हम सबको मिलकर उनके भविष्य के बारे में सोचना होगा और ठोस कदम उठाकर हमारा दायित्व निभाना होगा। बच्चों के लिए योजना का प्रारूप जल्द से जल्द तैयार करें और सभी राज्य सरकारें एक साथ इस योजना को लागू करें।

उत्तम स्वास्थ्य की कामना

कोरोना महामारी के इस कठिन समय में सरकार द्वारा जनता के सुख दुख की चिंता करते हुए दिन रात जीवन रक्षा व सेवा के दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरफ से आपके और आपके सभी प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। इस वैश्विक महामारी ने हमारे देश में कई बड़े संकट उपस्थित किए हैं जिनसे हमारा देश अपने संकल्पों माध्यम से मुकाबला कर रहा है। आगामी 30 मई को जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में NDA सरकार को 7 वर्ष पूरे हो रहे हैं। अभी तक जनता ने जो सेवा का मौका दिया है, वह सेवाभाव से आगे बढ़ाया जा रहा है।

जनता का आभार व्यक्त किया

नड्डा ने कहा कि इस निमित्त हम देश के कोने-कोने में अलग-अलग तरह के सेवा कार्यों का आयोजन करके देश की जनता का आभार व्यक्त करेंगे कि हमें 7 वर्षों से निरंतर अपनी सेवा का अवसर दिया महामारी के समय में हमारी सेवा यज्ञ देशवासियों की तकलीफ को कम कर सकें, कोरोना के खिलाफ लडाई को और मजबूत कर सके यही हमारा संकल्प और प्रयास भी है। मुझे विश्वास है, हमारे इन सामूहिक प्रयासों से हम शीघ्र ही देश को इस आपदा से निकालने में सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *