Headlines

माकन जयपुर आने से पहले राहुल-प्रियंका गांधी से मिले, पायलट से भी हुई मंत्रणा

जयपुर। राजस्थान में सत्ता व संगठन में भागीदारी को लेकर चल रहे सियासी सरगर्मी आज दिल्ली में देखने को मिली। राजस्थान के प्रभारी अजय माकन व संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज दिन में पहले राहुल गांधी से मुलाकात की तथा उसके बाद वे दस जनपथ में प्रियंका से मिले और राजस्थान के सियासी संग्राम के बारे में बताया।
माकन ने पायलट से भी चर्चा की। माकन व पायलट के बीच एक घंटे तक लम्बी मंत्रणा चली।

पायलट से हुई चर्चा को पायलट के निकटवर्ती सूत्रों ने सकारात्मक बताया। पायलट ने इस मुलाकात को तो अपने समर्थक विधायकों से भी शेयर किया,लेकिन इस बीच बड़ी खबर यह है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रियंका गांधी से भी मिले,हालांकि इस मुलाकात को पायलट खेमे के लोग छुपा रहे हैं। पायलट भी इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।

समझा जाता है कि वे प्रियंका से मुलाकात करने के लिए ही अचानक दिल्ली गए। इन नेताओं के बीच राजस्थान को लेकर क्या चर्चा हुई यह तो सामने आ पाई,लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले एक दो दिनों में इस चर्चा का असर माकन की जयपुर यात्रा के दौरान देखने को मिल सकता हैं। विधायकों से जयपुर में होने वाली वन टू वन में पायलट नहीं मिलेंगे। वे संभवत: दो दिनों तक दिल्ली ही रहेंगे ताकि किसी तरह का विवाद मीडिया में ना उठे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *