Headlines

हर्षवर्धन ने कहा राहुल गांधी के आगे आर्यभट्ट-अरस्तु भी नतमस्तक

नई दिल्ली: पहले कोरोना संक्रमण और अब वैक्सीन को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। हालांकि नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री और सत्तारूढ़ बीजेपी के नेता और प्रवक्ता पटलवार करने का एक भी मौक नहीं छोड़ते हैं। राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट कर केंद्र सरकार से देश के लिए तुरंत और पूर्ण टीकाकरण की मांग की। इस ट्वीट के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने न सिर्फ राहुल पर पलटवार किया है, बल्कि तंज भी कसा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ‘देश को तुरंत व पूर्ण टीकाकरण चाहिए। मोदी सरकार की निष्क्रियता से हुई वैक्सीन की कमी को छुपाने के लिए भाजपा के रोज़ के झूठ और खोखले नारे नहीं! PM की झूठी छवि बचाने के लिए केंद्र सरकार की लगातार कोशिशें वायरस को बढ़ावा दे रही हैं और जनता की जान ले रही हैं।’

उनके इस आरोप पर पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा, ”COVISHIELD की डोज़ के बीच अंतराल बढ़ाने का फ़ैसला पारदर्शी व वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित है,लेकिन अतुल्य प्रतिभा के धनी कांग्रेस युवराज राहुल गांधी जी के ज्ञान के सामने तो आर्यभट्ट व अरस्तु जैसे विद्वान भी नतमस्तक हो जाएं। वैक्सीन पर भ्रम फ़ैलाने का एजेंडा अब नहीं चलेगा।”

राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न राज्यों में जान गंवाने वाले चिकित्सकों का आंकड़ा साझा किया और कहा कि वह इन शहीदों को सलाम करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *