Headlines

मानेसर-दिल्ली जाना और आलाकमान से मिलना आत्महत्या है तो ये बार-बार करेंगे : सोलंकी

WhatsApp Image 2021 07 07 at 2.17.31 PM e1625647712307

जयपुर। पायलट खेमे के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का एक बार फिर बड़ा बयान आया हैं। सोलंकी ने कहा, मानेसर-दिल्ली जाना और आलाकमान से मिलना अगर आत्महत्या है तो ये हम बार-बार करेंगे। उन्होंने कहा, आलाकमान के समक्ष अपना पक्ष रखना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार हैं। सोलंकी महिला कांग्रेस की ओर से महंगाई के खिलाफ आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। इस धरने में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी पहुंचे थे।

चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने इशारों ही इशारों में इस कदम आगे बोलते हुए कहा कि वे आत्महत्या तो पहले ही कर चुके हैं। सोलंकी का इशारा था कि सीएम के खिलाफ बगावत का झंडा उठा कर। इसके लिए सोलंकी ने किसान का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्षा नहीं होती और सूखा पड़ता है तो किसान क्या करता है वो ही हम कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2021 07 07 at 2.06.25 PM 1

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने महिला कांग्रेस के धरना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश की जनता आज महंगाई से त्रस्त हैं। कोरोनाकाल में लोगों को मदद देने के स्थान पर आम आदमी को सड़क पर ला खड़ा कर दिया है। पायलट ने कहा कि जब तक जनता को राहत नहीं मिलेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

पेट्रोल शतक पार कर चुका है तब भी BJP के नेता चुप

पेट्रोल, डीजल, गैस मूल्य वृद्धि पर प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी भी शामिल हुए। उन्होंने महंगाई के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए आड़े हाथों लिया और कहा, 1973 में पेट्रोल की कीमतें मात्र 7 पैसे बढ़ीं थी। इस पर पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी विरोध स्वरूप बैलगाड़ी पर संसद गए थे। अब जबकि पेट्रोल शतक पार कर चुका है तब भी BJP के बड़े नेता चुप हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के बयान पर भी पलटवार किया और कहा, हमारा तो मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा, लेकिन विस्फोट भाजपा में होगा। समय आने पर पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *