जयपुर : विवादों से हरदम नाता रखने वाले भाजपा के रामंगज मंडी से विधायक मदन दिलवर ने आज परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा को आरोपों के घेरे में चून चोर तक बता डाला और कहा कि मुख्यमंत्री इन भ्रष्टाचारी मंत्रियों को हटाते क्यों नहीं। कांग्रेस पर हमला करने के दौरान मदन दिलावर शब्दों की मर्यादा को भी भूल गए।
प्रदेश महामंत्री ने वीडियो मैसेज जारी कर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को ‘भ्रष्ट व चून #$@’ बताया है। उन्होंने परिवहन मंत्री खाचरियावास पर तो आरटीओ व डीटीओ से बंधी लेने तक का आरोप लगा दिया। जबकि डोटसरा को लेकर वे बोले कि कागज खरीदने में करोड़ों का भ्रष्टाचार कर दिया।
वीडियो मैसेज के जरिये डोटासरा व खाचरियावास को लपेटा
प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान की जनता जानती है कि हर DTO व RTO से यातायात मंत्री खाचरियावास की बंधी है। जब पैसा इकट्ठा करके ले जाने की तैयारी हो रही थी तो यातायात अधिकारी के पास से ACB ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपए नकद पकड़े थे, लेकिन पता नहीं किसके दबाव में ACB ने आगे जांच नहीं की। हर महीने खाचरियावास के पास करोड़ों की राशि जाती है। मुख्यमंत्री ने क्यों जांच नहीं की? क्या हो गया?
उन्होंने कहा कि खाचरियावास, पायलट को छोड़कर सीएम के चरणों में लौट गए और सीएम के खिलाफ नहीं बोलने का वादा किया। इसीलिए मुख्यमंत्री ने खाचरियावास को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इसकी जांच करिए। नहीं तो जनता में मैसेज जा रहा है, कि भ्रष्ट मंत्री खाचरियावास व यातायात अधिकारियों के माध्यम से करोड़ों रुपए उगा कर आप तक पहुंचाते हैं।
उन्होंने दोनों मंत्रियों को चून चोट्टा बताते हुए कहा कि पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा बच्चों का मिड डे मील खा गए। बच्चों का दूध छीन लिया। कागज खरीदने में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया। गोविंद सिंह डोटासरा व प्रताप सिंह जैसे ओछे व भ्रष्ट लोग ऐसे लोग आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री, उनकी जांच को आगे क्यों नहीं बढ़ाते हैं। अब तो ACB खुद मुख्यमंत्री के अधीन है।
