Headlines

सीएम का चुटीला अंदाज… रघु शर्मा जी अकेले-अकेले घूमने चले गए, हमें भी ले चलते

WhatsApp Image 2021 08 07 at 6.08.07 PM

जयपुर। राज्य में मंत्रिमण्डल के विस्तार और फेरबदल को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बिना किसी टेंशन के सरकारी कामकाज में व्यस्त होते हुए भी प्रसन्न नजर आते हैं। सीएम हाउस में दिनभर चलने वाली थका देने वाली बैठकों का दौर चलता ही रहता हैं पर उनके चेहरे पर न तो बैठकों की थकान नजर आती हैँ और ना ही राज्य मेंं चल रहे राजनैतिक माहौल का असर। उस बीच कोविड जैसे मामले में पहले दिन से ही गंभीर मुख्यमंत्री तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटे हैं। इन बैठकों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए अपने अंदाज में हंसी मजाक से भी नहीं चुकते।

कोविड की बैठक में चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा से मुख्यमंत्री की बातचीत का जो वीडिया वायरल हो रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वातावरण को तनावमुक्त बनाए रखने के लिए सीएम ने चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा से कह रहे है कि अकेले ही जाकर आ गए, हम लोगो को भी ले चलते भइया, हम भी तो डेढ़ साल से घर में बंद है। डॉ.रघु शर्मा इन दिनों पारिवारिक यात्रा पर जयपुर से बाहर हैं। कोविड की बैठक में वे वहीं से ऑनलाइन जुड़े थे। चिकित्सा मंत्री ने भी मुस्कराते हुए जवाब दिया कि कल शाम तक जयपुर आ जाएंगे। आगे से आपकी बात का भी ध्यान रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *