Headlines

पायलट कैंप पर चांदना का बड़ा हमला- कुछ जयचंद बीजेपी के हाथ बिक चुके, कांग्रेस में रहकर पार्टी को हरवाया

पायलट कैंप पर चांदना का बड़ा हमला- कुछ जयचंंद बीजेपी के हाथ बिक चुके, कांग्रेस में रहकर पार्टी को हरवाया

जयपुर। जयपुर जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस में रार ठन गई हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट में जुबानी जंग एक बार फिर से शुरू हो गई हैं। कांग्रेस का बहुमत होते हुए भी क्रॉस वोटिंग और बगावत के मसले पर आज सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले खेल मंत्री अशोक चांदना ने नाम लिए बिना सचिन पायलट खेमे पर हमला किया और कहा कि मुझे इसमें बीजेपी से कोई शिकवा नहीं है, लेकिन कुछ जयचंद बीजेपी के हाथ बिके हुए हैं। कांग्रेस में रहकर बीजेपी का काम कर रहे हैं। इनकी शक्ल पर मंशा साफ दिखती है।

कांग्रेस में रह बीजेपी का काम कर रहे हैं

खेल मंत्री यहीं नहीं रूके और बोले- ये लोग रह तो कांग्रेस में रहे हैं, लेकिन काम बीजेपी का कर रहे हैं। एक साल पहले ही बीजेपी के हाथ बिक गए हैं। आलाकमान ने और मुख्यमंत्री ने बड़ा दिल रखकर सबका स्वागत किया। उसके बाद भी अगर इस तरह की धोखाधड़ी पार्टी के साथ होती है तो ऊपर तक शिकायत जाएगी। आलाकमान ने माफ किया तो आगे कार्रवाई भी करेंगे। ये लोग कांग्रेस के अंदर रहकर कांग्रेस को निपटाने का काम कर रहे हैं। यह जनता के सामने है। राजनीति में मुर्दे दफन नहीं होते हैं।

गहलोत समर्थक मंत्री अशोक चांदना के बयान से अब विवाद तय माना जा रहा है। सचिन पायलट खेमे को जयचंद बताकर चांदना ने गहलोत-पायलट खेमे के बीच नए सिरे से जुबानी जंग की शुरुआत कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *