Headlines

पहलवान दीपक पुनिया अंतिम 10 सेकेंड में पटखनी खा गए

Wrestler Deepak Punia got hit in the last 10 seconds

टोक्यो : भारतीय पहलवान दीपक पुनिया अपने ओलंपिक पदार्पण में कांस्य पदक जीतने के करीब पहुंचे लेकिन 86 किग्रा के प्ले-ऑफ में सैन मरिनो के माइलेस नज्म अमीन के अंतिम 10 सेकेंड में पटखनी देने से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दीपक का रक्षण पूरे मुकाबले के दौरान शानदार था, लेकिन सैन मरिनो के पहलवान ने मुकाबले के अंतिम क्षणों में भारतीय पहलवान का दायां पैर पकड़कर उन्हें गिराकर निर्णायक दो अंक हासिल किए।

भारत का सपना टूटा

भारतीय पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता, लेकिन विनेश फोगाट और दीपक पुनिया का ‘पोडियम’ पर पहुंचने का सपना पूरा नहीं हो पाया।

उम्मीद लगाई जा रही थी कि 23 साल के रवि दहिया देश के सबसे युवा ओलंपिक चैम्पियन बनने में सफल रहेंगे, लेकिन फाइनल में वह रूसी ओलंपिक समिति के मौजूदा विश्व चैम्पियन जावुर युवुगेव से 4-7 से हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *