Headlines

वैक्सीन को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर फिर हमला

प्रियंका गांधी

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति हैं । दूसरी लहर ने देश को झकझोर दिया है। इसी बीच राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर फिर हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश ने टीका उत्सव मना लिया, लेकिन यहां वैक्सीन की व्यवस्था ही नहीं है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा की, ”भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है। भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82% की गिरावट आई। मोदी जी वैक्सीन फैक्ट्रियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने वैक्सीन का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया?”

प्रियंका गांधी ने कहा, ”अमरीका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी वैक्सीन कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असम्भव है।”

कोरोना महामारी की देश में स्थिति

देश में कोरोना महामारी के नए मामलों में बीते एक-दो दिनों से कमी देखी जा रही है, मगर मौतों की बढ़ती संख्या से अब भी टेंशन कायम है। भारत में कोरोना महामारी से होने वाली मौतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ऐसा पहली बार है जब देश में एक दिन में 4000 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 3.48 लाख हो गए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,33,40,428 हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *