विश्व पर्यावरण दिवस पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ मुम्बई ने किया वृक्षारोपण

Vipra Foundation Women's Cell Mumbai also did tree plantation on World Environment Day

मुम्बई : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आज विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा एवम महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी चंद्रकांता राजपुरोहित के आव्हान पर मुम्बई महिला प्रकोष्ठ ने भी सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया और अनेक स्थानों पर पीपल, नीम, ग्वारपाठा के जनोपयोगी वृक्षो के साथ साथ रातरानी एवम सदाबहार के फूलों वाले पौधों का भी रोपण किया।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मंगला पुरोहित ने पर्यावरण सुरक्षा की अपील करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष सीए रामावतार शर्मा के अतिरिक्त, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री अनिमा जोशी, मंत्री अनुषा कौशिक, नमिता पारीक, ममता शर्मा, सुधा शर्मा, मधु शर्मा, वीना शर्मा, उर्मिला पारीक, मीरा चतुर्वेदी आदि महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने भी वृक्षारोपण करके सहयोग दिया।

सीए रामावतार शर्मा ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि हमे पर्यावरण सुरक्षा को अपनी जीवन शैली बनाना होगा तभी हम अपनी आनेवाली पीढ़ियों के लिए इस सुंदर सृष्टि को बचा कर रख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *