Headlines

UP Election : अयोध्या में गोसाईगंज सीट से सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार

अभय सिंह

अयोध्या : उत्तरप्रद्रेश के अयोध्या में शुक्रवार की रात भाजपा-सपा प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जमकर टकराव हो गया। इस दौरान हवाई फायरिंग के साथ पथराव भी हुआ। इससे दोनों तरफ से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसके बाद थाने में भी तोड़फोड़ की गई है। सुबह 4 बजे पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। भाजपा और सपा नेताओं ने एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है।

घटना गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में थाना महराजगंज के नेव कबीरपुर चौराहे की है। यहां सपा प्रत्याशी अभय सिंह और विधायक खब्बू तिवारी की पत्नी भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह जन-संपर्क कर रहे थे। उसी दौरान दोनों के काफिले का आमना-सामना हो गया। विकास सिंह का आरोप है कि प्रचार के दौरान सपा के लोगों ने तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी। विरोध पर कई राउंड फायरिंग की गई। प्रचार में लगी आधा दर्जन गाड़ियों को पत्थर मारकर तोड़ दिया गया। वहीं, सपा प्रत्याशी अभय सिंह का आरोप है कि उनके काफिले पर भाजपा के लोगों द्वारा अवैध रूप से गोलीबारी की गई। इसमें वे बाल-बाल बच गए।

अभय सिंह

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सपा प्रत्याशी अभय सिंह कर रहे थे फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायरिंग समाजवादी के प्रत्याशी अभय सिंह खुद कर रहे थे। इस घटना को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता में काफी रोष था। सभी कार्यकर्ता महाराजगंज थाने पहुंचे और अपने ऊपर बार-बार हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। इस बीच अभय सिंह के समर्थकों ने महाराजगंज थाने में भी तोड़फोड़ की है। एसएसपी शैलेश पांडेय खुद घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

अभय सिंह

उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों के लोग थाने में पहुंच कर अपने पक्ष में पेशबंदी कर रहे हैं। इससे पहले भी विकास सिंह और अभय सिंह के बीच दो बार वर्चस्व की जंग हो चुकी है। विकास सिंह बाहुबली खब्बू तिवारी के कट्‌टर समर्थक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी दोनों गुटों की बीच जमकर बवाल हुआ था। इस विधानसभा क्षेत्र के गठन के बाद से अभय सिंह 2012 और खब्बू तिवारी 2017 में चुनाव जीत चुके हैं। दोनों ही बाहुबली हैं और चुनाव जीतने के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने में माहिर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *