Headlines

UP Election : अखिलेश यादव के समर्थन में उतरीं ममता बनर्जी, CM योगी से पूछा- गंगा में जब लाशें फेंकी जा रही थीं, तब आप कहां थे?

ममता बनर्जी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्माहट पूरे शबाब पर है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के समर्थन के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी यूपी में है। अखिलेश और ममता ने आज साझा प्रेस क्रॉन्फेंस भी की। अखिलेश ने कहा कि बंगाल में दीदी ने भाजपा को हरा दिया। दीदी दिल्ली से यहां आईं, लेकिन दिल्ली वाले यूपी में नहीं आए। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि अगर योगी आ जाएगा, तो हम सबको खा जाएगा। ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आपने जया बच्चन और किरणमय नंदा को बंगाल भेजकर हमारे लिए कैंपेन कराया था।

इसके बाद भाजपा पर तंज कसते हुए कहा,’ जब कोविड में लोग मर रहे थे, तब यूपी में योगी जी आप कहां थे? आप उन लोगों के परिवारों से माफी मांगें, जिन लोगों की लाशें आपने गंगा में बहाने को मजबूर किया? आप जनता से माफी मांगो। ममता ने कहा- मोदी कहते हैं कि हमने यूपी को पैसा दिया। मोदी जी क्या आपने अपनी पॉकेट से पैसा दिया? यह सभी पैसा राज्यों से मिलता है। यह जनता का रुपया है। ‘

भाजपा मिनिस्टर के बेटे ने किसानों को कुचला

ममता ने कहा कि यूपी में सरेआम गुंडागर्दी चल रही है। बहुत शर्म की बात है कि मेरे किसान आंदोलन कर रहे थे और भाजपा मिनिस्टर के बेटे ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उनको कुचल दिया। कहा कि भाजपा से मेरी विचारधारा की लड़ाई है। कहा कि बहुत सारे फूल लेकर एक माला बनाई जाती है। परिवार में सिर्फ एक ही आदमी नहीं रहता है। पिताजी रहते हैं भाई रहते हैं बहने रहती हैं चाचा रहते हैं चाची रहती हैं।

ब्राह्मण समाज अखिलेश के साथ

ममता ने कहा कि आज सुबह के समय मुझसे ब्राह्मण समाज के लोग मिलने आए थे। उन्होंने मुझे बताया कि हम आपके आने पर अखिलेश जी को पूरा सपोर्ट करेंगे। इस बार यूपी में 300 पार अखिलेश की सरकार आ रही है। फर्जी एनकाउंटर कर लोगों को मारने की जरूरत क्या है आप कानून से काम लीजिए। बीजेपी ने इतिहास को बदलने का काम किया है। शहीद ज्योति को नष्ट कर दिया। बाबा साहेब अम्बेडकर जी जिन्होंने हमारे कॉन्स्टिट्यूशन की रचना किया था आज भाजपा उससे खेल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *