Headlines

UP Board Exam: यूपी में भी रद्द हुई 12वीं की परीक्षा

UP Board Exam File Photo

लखनऊ : कोरोना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपनी बोर्ड (UP Board Exam) की परीक्षा रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इससे पहले सीबीएसई और आईसीएसई की 12वीं की परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी। केंद्र के इस फैसले के बाद राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के बोर्ड ने अपनी परीक्षाएं रद्द कर दी थीं और अब यूपी बोर्ड (UP Board Exam) ने भी परीक्षा रद्द करने का फैसला ले लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गुरुवार को कोरोना पर बनी टीम-9 की एक बैठक हुई। डिप्टी सीएम और माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा, टीम 9 के सदस्य नही हैं। फिर भी वह बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया। यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 26,09,501 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं।

कैसे प्रमोट होंगे 12वीं के छात्र

12वीं के छात्रों को भी उसी आधार पर प्रमोट किया जाएगा जिस आधार पर 10वीं का रिजल्‍ट तैयार किया गया है। छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षा और 11वीं के फाइनल एग्‍जाम के मार्क्‍स के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। अगर प्री-बोर्ड एग्‍जाम नहीं दिए हैं तो 11वीं और 10वीं के एग्‍जाम के आधार पर छात्र प्रमोट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *