Headlines

Twitter के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने CEO पद छोड़ा, पराग संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली : Twitter के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। पहले अमेरिका के मीडिया नेटवर्क CNBC की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि डोर्सी पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। इसके बाद खबर आई है कि पराग अग्रवाल कंपनी के नए CEO होंगे। 45 साल के पराग ने खुद इसे सम्मान की बात बताया है। वे अब तक कंपनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर थे। उन्होंने 10 साल पहले कंपनी जॉइन की थी।

IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले पराग अग्रवाल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट भी हैं। Twitter ने 2018 में उन्हें एडम मेसिंजर की जगह चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनाया था। Twitter से पहले पराग माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू के साथ काम कर चुके हैं। डोर्सी ने अपने तीन साथियों के साथ 21 मार्च 2006 को सेन फ्रांसिस्को में ट्विटर की स्थापना की थी। इसके बाद वे सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इंटरप्रेन्योर्स में से एक बन गए थे। डोर्सी के पद छोड़ने की खबरें सामने आने के बाद कंपनी के शेयर्स की कीमतें 10% तक बढ़ गईं।

Twitter

बताया जाता है कि डोर्सी एक फाइनेंशियल पेमेंट कंपनी स्क्वायर में भी टॉप एग्जीक्यूटिव हैं। उन्होंने ही इसकी स्थापना की थी। कंपनी के कुछ बड़े निवेशक खुलकर सवाल उठा रहे थे कि क्या वह प्रभावी तरीके से दोनों कंपनियों को लीड कर सकते हैं। हालांकि जैक 2022 तक कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *