Headlines

गाजियाबाद में ट्रिपल मर्डर: कपड़ा व्यापारी और उसके दो बेटों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां रविवार देर रात कुछ बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें व्यापारी और उसके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी की पत्नी की हालत गंभीर है। बदमाशों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

मामला लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले का है। पुलिस के मुताबिक यह हमला रियाज उर्फ रियाजुद्दीन के घर पर हुआ। अभी घटना का कारण साफ नहीं हो पाया है। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी हो रही है। घटना के वक्त लोकेशन पर जिन लोगों के मोबाइल फोन चल रहे थे, उनकी भी जांच हो रही है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।

10 दिन पहले ही बुजुर्ग दंपति की हत्या हुई थी

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके में 13 जून को बुजुर्ग दंपति की हत्या हुई थी। घर में ही दंपति के शव मिले थे। उनके बेटे ने घर में लूट होने की कहानी बताई थी, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उसी ने अपने माता-पिता को मार डाला था। पुलिस ने दंपति के बेटे रवि को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *