Headlines

“जब तक सूरज चांद रहेगा ओमप्रकाश तेरा नाम रहेगा”,बिसाऊ के इस लाडले ने नाम किया रोशन, दिल्ली में बना मार्ग

WhatsApp Image 2022 02 22 at 19.25.52 e1645538672452

बिसाऊ/ नई दिल्ली। कहते है कि जो इस दुनिया में आता है उसका इस नश्वर से संसार से विदा तय है,लेकिन कुछ बिरले ऐसे भी होते है जो अपने सद्कार्यों से अपने नाम को अजर-अमर कर जाते हैं। ऐसे ही थे बिसाऊ के लाल ओमप्रकाश शर्मा। कोरोनकाल ने उन्हें तो हम से छीन लिया,लेकिन दिल्ली के लोग उनकी स्मृति को भूला नहीं पाए। उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउॅन क्षेत्र में सोमवार को ही ओमप्रकाश शर्मा के नाम से एक मार्ग का नामकरण किया गया।

WhatsApp Image 2022 02 22 at 19.38.29

बिसाऊ में स्व. किशनलाल जलधारी के सबसे बड़े सुपुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने दिल्ली में रहते हुए अपने व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते हुए जो अमिट छाप दिल्ली के लोगों के जनमानस पर छोड़ी थी उसी का सुपरिणाम है कि दिल्ली के लोगों ने ही पहल कर माडल टाउन की गली नम्बर एम 1/15 से एम 1/30 ए तक के मार्ग को ओमप्रकाश शर्मा के नाम से नामकरण कर डाला।

WhatsApp Image 2022 02 22 at 19.25.52 1 2

इस नामकरण लोकार्पण समारोह में उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबालसिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश यादव, नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी, केशवपुरम भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, सिवल लाइन जोन के चेयरमैन नवीन कुमार त्यागी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों की ओर से स्व.ओमप्रकाश शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती अंजना शर्मा का सम्मान भी किया गया। मार्ग लोकार्पण समारोह में स्व.ओम प्रकाश शर्मा परिवार के सुशील शर्मा, राजेश शर्मा, सुमित शर्मा गणेश शर्मा एवं जोनी आदि उपस्थित थे। आपकों बता दे कि किसी भी मार्ग का नामकरण की एक कानूनी प्रक्रिया है। उत्तरी नगर निगम ने अपने यहां प्रस्ताव लेकर इसकी स्वीकृति दी । इसका गजट नोटिफिकेशन तक होता है ताकि नाम चिरस्थाई रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *