Headlines

मॉरिशस और पापुआ न्यू गिनी के राजदूतों ने राजस्थान मण्डप का किया अवलोकन

नई दिल्ली। मॉरिशस और पापुआ न्यू गिनी के राजदूतों ने प्रगति मैदान में 40 वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान मण्डप का अवलोकन किया। राजस्थान अकादमी के गौरव गुप्ता भी उनके साथ थे। गुप्ता ने उन्हें जनवरी में जयपुर में होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान सम्मेलन की जानकारी देते हुए भाग लेने के लिए आमन्त्रित किया। गुप्ता ने बताया कि राजस्थान अब बीमारु प्रदेश नहीं रहा वरन आत्म निर्भर हो कर सर्वांगीण विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि रेगिस्तान और खनिज प्रधान राजस्थान में पर्यटन के साथ अन्य विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की असीम सम्भावनाएँ हैं। विशेष कर सोलर और विण्ड एनर्जी में राजस्थान का दुनिया में सबसे बड़ा हब बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयास से बाड़मेर में आयल रिफ़ाइनरी और मल्टी पेट्रो कोम्पलेक्स स्थापित हो रहा है जिस पर क़रीब 50हजार करोड़ रू. का निवेश हो रहा हैं।
राजदूतों ने राजस्थान की रंग बिरंगी संस्कृति समृद्ध इतिहास आतिथ्य सत्कार और हेरिटेज सम्पदा, हस्तशिल्प एवं
व्यंजनों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *