Headlines

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से किया हमला, तीन नागरिक हुए घायल

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों के एक बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि इस आतंकी हमले में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन तीन स्थानीय लोग इस ग्रेनेड हमले में ज़ख्मी हो गए हैं।

इस ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और तलाशी अभियान को शुरू कर दिया है। लेकिन फिलहाल पुलिस ने हमलावरों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

घायलों में एक महिला भी शामिल

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में श्रीनगर के आस पास आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं, हाल ही में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना भी सामने आई थी। बता दें कि ये हमला लाल चौक से महज़ एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ है, ऐसे में सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *