Headlines

Telangana राज्य में लगा 10 दिन का लॉकडाउन

Telangana

तेलंगाना : कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के मकसद से तेलंगाना (Telangana) में 10 दिन का लॉकडाउन लगाया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से बुधवार को बयान जारी हुआ है, जिसमें राज्य में 10 दिन तक लॉकडाउन लगाने की बात कही गई है। ये लॉकडाउन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के मकसद से लगाया गया है। ये लॉकडाउन 12 मई से लेकर 22 मई तक रहेगा, लेकिन इस दौरान हर रोज सुबह 6 से 10 बजे तक जरूरी काम करने के लिए छूट मिलेगी। वहीं Telangana मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक की थी, जिसमें लॉकडाउन लगाने से लेकर हर दिन 4 घंटे की छूट देने का निर्णय लिया गया है।

विशेष पास किये जायेंगे जारी

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान सरकारी और निजी अस्पतालों, दवा कंपनियों, और चिकित्सा दुकानों में सभी चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं चालू रहेंगी। इन स्थानों पर काम करने वालों को आने जाने के लिए विशेष पास दिए जाएंगे। साथ ही रोज सुबह 6 से 10 बजे के बीच सभी दुकानें और कारोबार खुले रहेंगे। हालांकि आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि बाकी के 20 घंटों के लिए लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा।

20 मई को होगी एक और बैठक

जानकारी के मुताबिक 20 मई को एक और कैबिनेट मीटिंग रखी जाएगी। इस मीटिंग में कोविड की स्थिति, एक्टिव केस और लॉकडाउन को और बढ़ाना चाहिए या नहीं इस पर चर्चा होगी। वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के हिस्से के रूप में काम करने वालों को छूट दी जाएगी। साथ ही राज्य सरकार के कार्यालय खुले रहेंगे, लेकिन उनके केवल 33 प्रतिशत कर्मचारी सदस्य काम करेंगे।

मनोरंजन संबंधी चीजों पर लगी रोक

लॉकडाउन के दौरान किसी शादी में 40 लोग ही शामिल हो सकेंगे। वहीं अंतिम संस्कार के लिए केवल 20 लोगों को अनुमति दी जाएगी। इस दौरान सभी सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, क्लब, जिम, मनोरंजन पार्क और स्पोर्ट्स स्टेडियम बंद रहेंगे। वहीं आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस महानिदेशक को लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *