अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाने वाली को इनाम, मालेगांव में मुस्कान के नाम पर होगा उर्दू घर

मुस्कान

मुंबई : कर्नाटक हिजाब विवाद में अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाकर मशहूर हुई मुस्कान खान से मालेगांव की मेयर ताहिरा शेख काफी प्रभावित हैं। उन्होंने ये ऐलान किया है कि मालेगांव में उर्दू घर का नाम मुस्लिम लड़कियों का चेहरा बन चुकी मुस्कान के नाम पर होगा। हालांकि, अपने इस फैसले पर ताहिरा ने यह भी कहा कि अगर उसकी जगह कोई हिंदू होता तो भी हम वही करते। मेयर ने कहा कि जिस तरह उस बहादुर शेरनी ने फिरकापरस्तों का सामना किया है, उसके बदले हम उसको ये सम्मान देना चाहते हैं।

हिजाब विवाद में मुस्लिम लड़कियों का चेहरा बनी मुस्कान

हिजाब विवाद के दौरान मांड्या के PES कॉलेज में चल रहे प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी हो रही थी। तभी मुस्कान ने भी अल्लाह हू अकबर का नारा लगाया। ये वीडियो वायरल हो गया और मुस्कान हिजाब विवाद में मुस्लिम लड़कियों का चेहरा बन गईं। मुस्कान से प्रभावित होकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर मुस्कान की तस्वीर लगा रखी है।

मुस्कान पर इनामों की बौछार

अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने वाली मुस्कान पर लगातार इनामों की बौछार हो रही है। मुंबई के बांद्रा से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी भी मांड्या में मुस्कान के घर पहुंचे। उन्होंने उसे कर्नाटक की शेरनी बताते हुए आईफोन और स्मार्टवॉच तोहफे में दी। जीशान ने खुद इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *