कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के आज आए चुनाव परिणामों में मारवाड़ी समाज के तीन प्रतिनिधि जीते हैं और तीनों विप्र समाज से है। विप्र समाज के जिन तीन पार्षदों ने जीत दर्जकर मिनी सचिवालय यानि नगर निगम पहुँचने में सफलता हासिल की हैं उनमें मीना देवी पुरोहित बीकानेर मूल, विजय ओझा बीकानेर मूल भाजपा की टिकट पर जीते तो महेश शर्मा जयपुर मूल के हैं जिन्होंने तृणमूल कॉंग्रेस के टिकट पर बड़ाबाजार के प्रतिष्ठित वार्ड से जीत हासिल की है।
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने निर्वाचित कॉरपोरेटरों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि विप्रजनों की सेवा भावना, सर्वसमाज समभाव, सामाजिक सक्रियता, दल के प्रति निष्ठा जैसी योग्यता के बल पर ही आपको आमजन अपना मानते हैं, प्यार करते हैं। आप तीनों क्षेत्र के विकास की दिशा में खूब काम करें, अपनी पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित रहें, नेतृत्व के प्रति निष्ठावान रहें, ईश्वर आपको शिखर पर पहुंचायेगा। सर्व विप्र मार्तण्ड हिंदी मासिक पत्रिका परिवार की ओर से इस विजय के लिए शुभकामनाएं ।
