सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा ‘दादा साहेब फाल्के अवार्ड’

0
876

नई दिल्ली। दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलेगा। आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड तीन मई को दिया जाएगा। रजनीकांत की उम्र 71 साल है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा, ”सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभी तक ये अवार्ड 50 बार अलग-अलग हस्तियों को दिया जा चुका है। अब 51वां अवार्ड सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा। इस अवार्ड के लिए रजनीकांत के चयन से देश को खुशी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here